फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूह मझवाड़ पंचायत में बारिश ने बरपाया कहर, भूस्खलन में 10 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की कूह मझवाड़ पंचायत में एक माह में दो बार भारी बारिश से लाखों का नुकसान हुआ है। शनिवार को हुई बारिश से रात को पंचायत के धाड़त गांव में भू स्खलन हुआ। इसमें एक ग्रामीण की चार कमरों की पशुशाला ढह गई।
इस दौरान पशु धन का नुकसान ज्यादा हुआ है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 30,000 रुपये फौरी राहत जारी की है। ग्राम पंचायत के धाड़त गांव में शनिवार रात को भारी वर्षा होने से संजय कुमार पुत्र सोहन सिंह की पशुशाला के चार कमरे ढह गए।
विज्ञापन

इसके अंदर बंधा पशु धन दब गया। घटना का पता सुबह उठने पर चला। सुबह घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। इससे पहले ही ग्रामीणों ने मिलकर पशुशाला में दबे पशुओं को बाहर निकाल लिया था जिसमें चार बकरियां जिंदा बच गई है।
सड़कें व रास्ते बंद होने के चलते घटना स्थल पर पहुंचने के लिए स्थानीय प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन के अनुसार पशुशाला के अंदर 16 बकरियां, दो दुधारू भैंसें, एक कटड़ा दब गए थे। इनमें से चार बकरियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।
प्रशासन ने मौके पर 30,000 रुपये की फौरी राहत दी गई। मौके पर प्रशासन से एसडीएम राजीव ठाकुर, नायब तहसीलदार, पटवारी हलका और स्थानीय पंचायत पदाधिकारी पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस घटना में अनुमानित नुकसान लगभग 10 लाख रुपये हुआ। एसडीएम राजीव ठाकुर ने मामले की पुष्टि कर कहा कि धाड़त गांव में कुल दस लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। स्थानीय प्रशासन ने 30,000 रुपये पीड़ित परिवार को दे दिए हैं तथा हर संभव सहायता की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें