फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के लिए एकजुट हो जाएं महिलाएं : संतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। लाडली फाउंडेशन द्वारा जिला मुख्यालय बिलासपुर में एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन

संतोष शर्मा ने बताया कि राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में महिलाओं की भूमिका को ध्यान में रखते हुए सरकार ने साल 2001 को महिला सशक्तिकरण वर्ष घोषित किया था और महिलाओं को स्वीकृति प्रदान करने की राष्ट्रीय नीति अपनाई थी। महिला सशक्तिकरण की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि प्राचीन समय से भारत में लैंगिक असमानता थी और पुरुष प्रधान समाज था। महिलाओं को उनके अपने परिवार और समाज द्वारा कई कारणों से दबाया गया तथा उनके साथ कई प्रकार की हिंसा हुई। परिवार और समाज में भेदभाव भी किया गया। ऐसा केवल भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी होता है।
लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारियों किरण शर्मा, बिंदिया ने कहा कि आज जरूरत है कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं का हर क्षेत्र में सशक्तिकरण किया जाए जो देश के विकास का आधार बनेंगी। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्त्ता सरोज बाला, रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष अजय कौशल और अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें