फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मशीन की चेन में फंसकर मजदूर घायल, चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट में चल रहे रेलवे टनल कार्य के दौरान हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। स्वारघाट थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन रेल लाइन टनल में कार्य के दौरान हादसे में एक मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में निर्माणाधीन कंपनी के फोरमैन जावेद अख्तर सलारिया ने बताया कि टनल के भीतर निर्माण कार्य जारी था। इस दौरान चालक मशीन को पीछे की ओर घुमा रहा था। उसी समय वहां कार्य कर रहा मजदूर अरनव हलदर अचानक संतुलन बिगड़ने से मशीन की चेन के पास गिर गया। इससे उसकी टांग गंभीर रूप से चोटिल हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद कंपनी प्रबंधन ने घायल मजदूर को अपनी एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा मशीन चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें