फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द विकसित क्षेत्र के रूप में अपनी पहचान बनाएगा कोटधार : कटवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- विकसित भारत संकल्प यात्रा के कलोल और भड़ोलियां में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि अब तक पिछड़ा क्षेत्र कहलाने वाला कोटधार जल्द ही विकसित क्षेत्र के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के सहयोग से इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के किसी भी पिछड़ा क्षेत्र में पानी की सबसे बड़ी स्कीम कोटधार में ही बनी है। कुटबांगड़ नामक यह उठाऊ पेयजल योजना हजारों लोगों की प्यास बुझाएगी। इसी तरह गोबिंद सागर पर बागछाल पुल का काम लगभग डेड़ दशक पहले बंद कर दिया गया था। मोदी सरकार के सहयोग से ही यह पुल भी बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रविवार को कलोल और भड़ोलियां में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है का नारा हर लिहाज से सही साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक गरीब और साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। यही वजह है कि गांवों और पिछडो क्षेत्रों के विकास पर उनका विशेष फोकस है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण, दीनदयाल अंत्योदय, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, विश्वकर्मा, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पोषण अभियान, जल जीवन मिशन, जनधन, अटल पेंशन और नैनो उर्वरक जैसी कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें