फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खेमचंद स्कूल प्रबंधन समिति शिंगला के बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिंगला में नव स्कूल प्रबंधन समिति का गठन के लिए बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य राम सरनी नेगी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से खेम चंद भारद्वाज को पुन: स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। रचना, आशा, मीना, पुष्पा, अनु, कला, शीला, बबली, राजकुमारी, किरना, मुन्नी देवी, आशा, चेंखी देवी, सीमा और जूना शर्मा को सदस्य चुना गया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य आशा नेगी, प्रवक्ता देवराज, सिकंदर बंसल, देवेंद्र हास्ता और चत्तर ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें