फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर की ज्योति ने सीनियर नेशनल वुशू लीग में जीता कांस्य पदक

Sun, 10 Mar 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-सास-ससुर को दिया सफलता का श्रेय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर के बध्यता गांव की ज्योति चंदेल ने खेलो इंडिया वुमन सीनियर नेशनल वुशू लीग में कांस्य पदक हासिल किया है। ज्योति चंदेल ने सफलता का श्रेय अपने सास-ससुर और ननद को दिया है। खेलो इंडिया वुमन सीनियर नेशनल वुशू लीग 24 से 27 फरवरी को रांची में आयोजित की गई थी। इसमें ज्योति ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। इससे पहले ज्योति ने 27 से 30 दिसंबर, 2023 को देहरादून में आयोजित हुई खेलो इंडिया वुमन वुशू लीग नॉर्थ जोन में भाग लिया था, जहां स्वर्ण पदक हासिल किया था। उसके बाद उनका चयन सीनियर नेशनल लीग के लिए हुआ। ज्योति ने कहा कि उन्हें खेलने के लिए उनके ससुर ने प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश से वुशू खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद का भी आभार जताया। ज्योति चंदेल वर्तमान में मंडी से कला अध्यापक की ट्रेनिंग ले रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिजन बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें