फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अधिवेशन में 60 साल से अधिक आयु के सदस्य किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
-ज्योति कृषि सेवा सहकारी समिति अबढानीघाट का साधारण अधिवेशन आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। दी ज्योति कृषि सेवा सहकारी समिति अबढानीघाट का साधारण अधिवेशन अध्यक्ष गनी मोहम्मद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। अधिवेशन में प्रबंधक समिति ने सभा का पूरा लेखा-जोखा सामने रखा। इस मौके पर राष्ट्रीय सहकारी जिला परियोजना अधिकारी चमन लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सहकारिता के बारे में सदस्यों को जानकारी दी। बैठक में गत कार्यवाही की पुष्टि, नए सदस्यों का प्रवेश, समिति की अधिकतम ऋण सीमा बारे, वर्ष 2022-23 के ऑडिट नोट की पुष्टि, ब्याज दरों के निर्धारण के बारे में, वर्ष 2023-24 के अंकेक्षण के लिए अंकेक्षक की नियुक्ति, समिति सदस्यों को 12 प्रतिशत लाभांश वितरण की स्वीकृति के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा 60 साल के अधिक आयु के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपप्रधान रोशन लाल शर्मा, दकड़ी पंचायत के प्रधान मस्तराम राणा, जगन्नाथ शर्मा, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, सहकारी समिति के पूर्व प्रधान पवन कुमार, वार्ड मेंबर श्याम लाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें