फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बम्म पंचायत में रोजगार मेला 26 को

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत बम्म में 26 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 से 1 बजे तक रोजगार मेला लगेगा। रोजगार मेले में विभिन्न औद्योगिक इकाइयां और निजी कंपनियां साक्षात्कार लेंगी। पंचायत प्रधान मनीष शर्मा ने बताया कि निजी क्षेत्र से जुड़ी प्रतिष्ठित कंपनियां मेले में भाग लेकर युवाओं का मौके पर ही साक्षात्कार लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। रोजगार मेले में बीटेक, आईटीआई, एमबीए, 12वीं पास 18 से लेकर 40 साल तक के पुरुष या महिला, जिसने कोई भी डिग्री डिप्लोमा किया हो वे भाग ले सकते हैं। रिज्यूम, आधार कार्ड की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 15 से 20 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 8528725060 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें