बिलासपुर। सुरक्षा गार्ड के 50 पदों के लिए 23 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने दी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी को 13000-16000 मासिक मानदेय, ईएसआई, प्रोविडेंट फंड, मेडिकल इंश्योरेंस, बोनस और सालाना इंक्रीमेंट की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड के पद के लिए आयु 21 से 37 वर्ष के बीच, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर और वजन 56 किलोग्राम होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अनिवार्य दस्तावेजों सहित जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 23 दिसंबर को 10.30 बजे कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मास्क पहनकर आएं और दो गज की दूरी बनाए रखें।