फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पोस्टर मेकिंग में इरवाज, भाषण में विवेक रहे प्रथम

विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में सूक्ष्मजीव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: कॉ
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में सूक्ष्मजीव दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों को खोज और सवाल पूछने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस पर विभिन्न जागरूकता और शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इस वर्ष दिवस की थीम अदृश्य सूक्ष्मजीव जगत की शक्ति और प्रभाव रही। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर खोज करने, प्रश्न पूछते रहने और सूक्ष्म जगत की शक्ति को कम न आंकने के लिए प्रेरित किया। विभाग समन्वयक डॉ. संजीव कुमार ने विज्ञान और मानव जीवन में सूक्ष्मजीवों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। पोस्टर मेकिंग में इरवाज प्रथम, कनिष्का परमार द्वितीय और श्रेयांशी तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में विवेक चौधरी प्रथम, जैनव द्वितीय और रिचा तृतीय रहीं। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन एचईआईएस के सदस्य सचिव एवं समन्वयक डॉ. नवीन भारद्वाज ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सूक्ष्मजीवों और मानव शरीर में एंटीबायोटिक प्रतिरोध क्षमता के संबंध में जानकारी दी। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. रोहिणी कांता, डॉ. सोनिका कुमारी, डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें