फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिक्षा गुणवत्ता के लिए काम करता है आईक्यूएसी सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से आईक्यूएसी सेल के स्टेट डायरेक्टर डॉक्टर रमेश चंद्र ठाकुर ने शिरकत की।
देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता की जांच के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जांच कमेटी एनएएसी मूल्यांकन कार्य करती है। प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने बताया कि 2024 में महाविद्यालय का एनएएसी मूल्यांकन प्रस्तावित है। इसके लिए प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय आईक्यूएसी सेल के संयोजक डॉक्टर कटवाल ने बताया कि यह कमेटी सभी संस्थानों के कल्याण के लिए गठित की जाती है जो संस्थानों की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर काम करती है। कमेटी ने संस्थानों के मूल्यांकन के लिए ग्रेड की व्यवस्था की है। आईक्यूएसी सेल संस्थान के हर बिंदु के लिए कार्य करता है जो महाविद्यालय की गुणवत्ता को बढ़ाएं और विद्यार्थियों के हित में भी रहे। उन्होंने कहा कि यह इकाई शिक्षण, सीखने और मूल्यांकन में गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें