सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए 12 और 15 दिसंबर को होंगे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए 12 और 15 दिसंबर को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने बताया कि एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी की ओर से 12 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय श्री नयनादेवी जी में और 15 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 10:30 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं पास, न्यूनतम ऊंचाई 168, वजन 56 किलोग्राम और आयु सीमा 21 से 37 साल रखी गई है। उम्मीदवार सभी अनिवार्य दस्तावेज सहित उप रोजगार कार्यालय में पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।