संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। फिजियोलॉजी विभाग ने एक महीने से संकाय, छात्र, कर्मचारियों के लिए पूर्व योग अभ्यास का समन्वय भी किया। सत्र के दौरान संस्थान के योग प्रशिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों को उचित योग अभ्यास का प्रदर्शन और निर्देश दिए। एम्स बिलासपुर अपने संकाय, कर्मचारियों छात्रों के स्वास्थ्य और तंदरुस्ती को बढ़ावा देने के प्रयास में उनके लिए नियमित योग सत्र आयोजित करता है। ओपीडी पंजीकरण क्षेत्र में एक सामुदायिक आउटरीच गतिविधि का आयोजन किया गया। फिजियोलॉजी विभाग और मेडिसिन विभाग के संकायों ने इस क्षेत्र में मौजूद मरीजों और उनके साथियों के बीच योग के लाभों और स्वास्थ्य पर गतिहीन जीवनशैली के प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने की कोशिश की।