फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धपीठों का संरक्षण धार्मिक धरोहर को बनाता है सशक्त : रीना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई में पहुंचीं भाषा एवं संस्कृति विभाग की निदेशक
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ मंदिर के विकास कार्यों की सराहना की

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग की निदेशक रीना कश्यप शुक्रवार को बाबा बालक नाथ की पवित्र तपोस्थली शाहतलाई पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में दर्शन किए और जीर्णोद्धार व विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मंदिर प्रभारी विजयपाल ठाकुर ने मंदिर न्यास की ओर से संचालित परियोजनाओं की रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में कई विकास कार्य प्रगति पर हैं। रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद रीना कश्यप ने कार्यों पर संतोष जताया और मंदिर न्यास की टीम की सराहना की। रीना कश्यप ने कहा कि बाबा बालक नाथ जैसे सिद्धपीठों का संरक्षण और विकास प्रदेश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर को सशक्त बनाता है। उन्होंने माता रतनो लस्सी रोटी मंदिर और गुरनाझाड़ी मंदिर के भी दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं ने आस्था की मौली बांधी। मंदिर न्यास की ओर से उन्हें स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंदिर न्यासी अशोक, डॉ. शशि पाल शर्मा, वरिष्ठ लिपिक प्रेमलाल, लिपिक शिवम कुमार, वरिष्ठ पुजारी श्रवण कुमार, सुरक्षा प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें