फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डीसी ने किया प्राथमिक स्कूल रौड़ा का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उपायुक्त राहुल कुमार ने वीरवार को रौड़ा सेक्टर केे प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में बच्चों को प्रदान किए जा रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच की। उपायुक्त ने स्वयं मिड-डे मील खाककर उसकी गुणवत्ता का परीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को पोषणयुक्त, स्वच्छ एवं समय पर भोजन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय के छात्रों से संवाद भी किया और उनसे पढ़ाई, भोजन व्यवस्था और विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं को लेकर बातचीत की। उन्होंने बच्चों से विभिन्न प्रश्न पूछकर उनकी समझ, रुचि और समस्याओं को जाना तथा शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की जिज्ञासा को प्रोत्साहित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके बाद उपायुक्त राहुल कुमार ने नगर परिषद कार्यालय डियारा सेक्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें