फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विश्वविद्यालय कमेटी ने झंडूता कॉलेज का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइब्रेरी, प्रयोगशालाओं सहित अन्य व्यवस्थाएं जांचीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से संबद्ध महाविद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से गठित निरीक्षण कमेटी ने राजकीय महाविद्यालय झंडूता का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं लाइब्रेरी, प्रयोगशालाओं, आइक्यूएसी, एनएसएस, रोवर रेंजर, कॅरिअर गाइडेंस सेल आदि की जांच की। निरीक्षण कमेटी के अध्यक्ष प्रो. विजय शर्मा ने कॉलेज की सराहना की। कहा कि कॉलेज सीमित संसाधनों के होते हुए भी अच्छे तरीके से विद्यार्थियों को सुविधाएं प्रदान कर रही है। इससे पहले जांच कमेटी का स्वागत और अभिनंदन कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सतीश चंदेल ने किया। निरीक्षण कमेटी में प्रो. विजय शर्मा, डॉ. जोगिंदर सिंह, प्रो. हरिंदर सिंह बनयाल, प्रो. खेमचंद, डॉ. पीएस कटवाल शामिल रहे। इस अवसर पर प्रो. सुरेश कुमार शर्मा, प्रो. राजेंद्र, डॉ. बलबीर, प्रो. अर्चना, प्रो. पंकज सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें