फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घायल जंगली बकरी के बच्चे को वन विभाग को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के विजयपुर में चेतना संस्था के प्रांगण में जंगली बकरी का बच्चा घायल अवस्था में मिला। जंगली बकरी का बच्चा चलने फिरने में असमर्थ था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि शायद यह बच्चा शिकारियों या फिर आवारा कुत्तों के हमले से घायल हुआ है। जंगली बकरी के बच्चे को घायल अवस्था में देखकर चेतना संस्था के
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी कश्मीर सिंह ठाकुर ने वन उपमंडल अधिकारी को जानकारी दी और जंगली बकरी के बच्चे को ग्राम पंचायत विजयपुर के प्रधान सतीश धीमा, उपप्रधान श्याम लाल बैंस के सामने वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग अब इस बच्चे की देखभाल करेगा और फिर स्वस्थ होने पर जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें