फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को दी आपदा से निपटने की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-मल्यावर स्कूल में मॉकड्रिल का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मल्यावर में विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। फायर मैन अनिल कुमार ठाकुर ने बड़े ही रोचक ढंग से विद्यार्थियों को आगजनी, भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, दुर्घटना आपदाओं से बचने की जानकारी दी। स्कूल आपदा प्रबंधन प्रभारी ओंकार सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम स्कूल के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। यह विद्यार्थियों को मानसिक तौर से ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए तैयार करते हैं। प्रधानाचार्य सुमन कुमार चड्ढा फायर ब्रिगेड टीम घुमारवीं की इस काम के लिए सराहना की। उन्होंने भविष्य में ऐसे आयोजन समय-समय पर करने की सलाह दी, ताकि आम जनता तक आपदाओं से निपटने की जानकारी पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह की जानकारियां समय-समय पर स्कूल के बच्चों को मिलनी चाहिए, ताकि ऐसी कोई भी घटना हो उसमें विद्यार्थी अपना और समाज के किसी भी व्यक्ति का बचाव कर सकें। अगर जानकारी नहीं होगी तो ऐसी आपदाओं से बचना मुश्किल होता है। चौकी प्रभारी अमृतलाल ने बताया कि इस मॉकड्रिल में उनके नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने भाग लिया। इस अवसर पर अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें