बिलासपुर। बिलासपुर रोड रूद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशनों के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग 87 ग्राम इंदरपुर के निकट फाटक संख्या 89 पर चार दिसंबर को ट्रैक मशीनों द्वारा रेलवे फाटक की सड़क का मरम्मत कार्य किया जाएगा। रुद्रपुर सिटी रेलपथ के प्रभारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि चार दिसंबर को दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक मरम्मत के कार्य हेतु सड़क यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के लिए डिबडिबा होते हुए वाहनों को रुद्रपुर काशीपुर राजमार्ग होकर गुजारा जाएगा। उन्होंने सभी से यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की है। संवाद