फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला से मिले आदर्शों को जीवन में उतारें : कौशल

विज्ञापन
श्री बाल रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में उपस्थित कलाकार व अन्य। स्रोत:
विज्ञापन
श्री बाल रामलीला कमेटी तलाई ने पारितोषिक वितरण समारोह कलाकारों को किया सम्मानित
विज्ञापन

मुख्य निर्देशक हरबंस लाल शर्मा को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री बाल रामलीला कमेटी तलाई की ओर से प्रभु श्रीराम के राजतिलक के बाद कलाकारों और सहयोगियों के सम्मान में पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कलाकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में कमेटी के प्रधान पवन कौशल ने कहा कि मर्यादा और आदर्श ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। रामायण के मंचन से हमें नारी सम्मान, त्याग, मित्रता, समानता, संकट में धैर्य और बड़ों के प्रति आज्ञाकारिता जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्य सीखने को मिलते हैं। उन्होंने बच्चों और नगरवासियों से आह्वान किया कि वे रामलीला को केवल देखें नहीं, बल्कि इसके आदर्शों को अपने जीवन में भी अपनाएं। हर बच्चा भगवान श्रीराम जैसा आज्ञाकारी, हर भाई भरत और लक्ष्मण जैसा त्यागी और हर मित्र सुग्रीव जैसा वफादार बने। तभी भारतीय संस्कृति और सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखा जा सकेगा। उन्होंने नगरवासियों, तलाई बाजार, मंदिर न्यास, पुलिस विभाग, कलाकारों, कमेटी सदस्यों और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ठेकेदार राजकुमार कौशल ने कमेटी को सहयोग स्वरूप 21 हजार रुपये की राशि भेंट की। विशेष समारोह में जोगिंद्र गिरि महाराज, राजकुमार कौशल और नगर पंचायत अध्यक्ष नंदलाल शर्मा ने कलाकारों को पुरस्कार वितरित किए। वहीं, रामलीला के मुख्य निर्देशक हरबंस लाल शर्मा को उनके योगदान के लिए कमेटी की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं निर्देशक नंदलाल शर्मा, कमेटी पदाधिकारियों में राकेश शर्मा, महेंद्र ठाकुर, विनोद कौशल, सरवन शर्मा, राजेश कुमार, राजकुमार कौशल, नरेंद्र कौशल, रविंद्र शर्मा, विजय शर्मा, अरुण भारद्वाज, राकेश ठाकुर और सचिन सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें