फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डीएवी स्कूल बरमाणा में विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय मानसून शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
-विद्यार्थियों को दी जाएगी चित्रकला, कुकिंग, संगीत, खेलों और बागवानी के बारे में जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल आवासीय शाखा बरमाणा में तीसरी से सातवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय मानसून शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन ने किया।
विज्ञापन


शिविर के पहले दिन विद्यार्थियों ने चित्रकला में चूड़ियों से टोकरी बनाना, कुकिंग में फ्रेंच फ्राइज और खीर बनाना, संगीत में अलंकारों को बजाना, खेलों में ताउलु के प्रथम चरण का अभ्यास, बागवानी में विभिन्न प्रकार के औजारों का ज्ञान, नृत्य में कथक नृत्य के प्रथम चरण का अभ्यास किया। इस अवसर पर विद्यार्थी बहुत उत्साहित रहे। प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों को नृत्य, बागवानी, संगीत, चित्रकला, क्राफ्ट, खाना बनाने के कौशल और विभिन्न प्रकार के खेलों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मानसून शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों का शिक्षा के साथ-साथ उनका शारीरिक, बौद्धिक और रचनात्मक विकास करना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपनी दैनिक दिनचर्या की आवश्यकताओं के प्रति आत्मनिर्भर बनाना, अनुपयोगी वस्तु से उपयोगी वस्तुएं बनाना, पर्यावरण का महत्व समझाना और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें