फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंचायतों में प्रमाण पत्रों पर शुल्क लगाने से जनता पर बढ़ेगा बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता बोले-शुल्क से ग्रामीणों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायतों से मिलने वाले जन्म प्रमाणपत्र, परिवार नकल और विवाह पंजीकरण जैसी सेवाओं पर शुल्क लागू किए जाने का भाजपा वरिष्ठ नेता रूप लाल ठाकुर ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पहले निशुल्क मिलने वाली इन सेवाओं के लिए अब लोगों को शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र के लिए 80 रुपये, परिवार नकल के लिए 13.80 रुपये और विवाह पंजीकरण के लिए 400 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। उनके अनुसार शुल्क क्यूआर कोड से सरकारी खाते में जमा होगा। प्रमाणपत्र तैयार करने के लिए कागज और छपाई का खर्च भी पंचायतें ले सकती हैं। रूप लाल ठाकुर ने कहा कि ये दस्तावेज आम लोगों के लिए जरूरी हैं और शुल्क लगने से ग्रामीणों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से फैसले पर पुनर्विचार कर शुल्क वापस लेने की मांग की। साथ ही प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें