फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग के किनारे से अवैध कब्जे हटाने का काम शुरू, बरमाणा में हटाए 19 खोखे

विज्ञापन
बिलासपर के बरमाणा में अवैध कब्जों को हटाते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर जिला में राजमार्ग के किनारों से अवैध कब्जे हटाने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को बरमाणा में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे 19 अवैध कब्जे हटाए गए। यह कार्रवाई लोक निर्माण विभाग के कर्मियों ने पुलिस सुरक्षा में की।
विज्ञापन

राजमार्ग के किनारों से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई के तहत घागस में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। सोमवार सुबह को बरमाणा में अवैध कब्जे हटाने के लिए लोक निर्माण के कर्मी जेसीबी और ट्रक के साथ पहुंचे तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अवैध कब्जाधारियों को अपना सामान समेटने को कहा गया। हालांकि उन्हें पहले भी अवैध कब्जों को हटाने के लिए कहा गया था। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने खुद ही सामान समेट लिया जबकि कुछ का सामान लोक निर्माण विभाग के कर्मियों ने जब्त कर लिया और गुगाघाट अपने स्टोर में रख दिया।
इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में रोष दिखा। बता दें कि हिमाचल उच्च न्यायालय ने राज्य के सभी नेशनल, स्टेट हाईवे और सड़कों से अवैध कब्जे हटाने के हिमाचल प्रदेश सरकार को आदेश दिए। कोर्ट ने कहा कि कब्जा धारकों की ओर से अपनी आजीविका के लिए सड़क किनारे बनाए अस्थायी निर्माणों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जे हटाने को कोर्ट कर्तव्य बाध्य है। अदालत ने कहा कि अवैध कब्जाधारियों को दया भाव के आधार पर नहीं बख्शा जा सकता।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता बैरी अमर ठाकुर ने कहा कि बरमाणा में हाईवे किनारे अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई की गई है। उधर, बरमाणा थाना प्रभारी रामानंद ने बताया कि बरमाणा में शांति पूर्ण तरीके से अवैध कब्जे हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें