फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वेतन नहीं मिला तो कल से दो घंटे ही चलाएंगे पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी के गांव खाल में पंप ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पंप ऑपरेटरों ने चेतावनी दी कि अगर वेतन समय पर नहीं दिया गया तो 11 जून से पंप केवल 2 घंटे के लिए चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

पंप ऑपरेटरों ने शुक्रवार को गांव खाल में एक पहल वेलफेयर संस्था के साथ एक बैठक की इसमें निर्णय लिया कि पंप ऑपरेटर संस्था के साथ मिलकर अब सरकार के खिलाफ मुहिम शुरू करेंगे। संस्था के संयोजक डॉ. अर्जी शर्मा ने कहा कि अगर पंप ऑपरेटर को सही समय पर वेतन नहीं दिया गया तो पंप आपरेटर 11 जून से केवल 2 घंटे ही रोजाना पंप चलाएंगे। पंप ऑपरेटरों ने कहा कि उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा, इसलिए मजबूर होकर यह कदम उठाने पड़ रहे हैं।
सरकार इस मामले में असंवेदनशील दिखाई दे रही है। पिछले 18 महीने से ठेकेदार और सरकार से आग्रह कर रहे हैं लेकिन कोई भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि गर्मियों के दिनों में लोग पानी के बिना रहे लेकिन सरकार की ओर से कोई कार्रवाई न होने के कारण यह कदम उठाने पड़ रहे हैं। पंप को हर दिन 8 या 9 घंटे चलाया जाता है। 11 जून तक हमारे वेतन का प्रबंध किया जाए। ऐसा नहीं किया तो पंप केवल दिन में 2 घंटे ही चलाया जाएगा। यह केवल अगले 10 दिन के लिए है अगर सरकार नहीं मानी तो आने वाले समय में और भी गंभीर कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर कुलदीप सिंह, राजकुमार, विशन दास, मनीष कुमार, रणजीत सिंह, संजय कुमार, बुदीराम, धर्मपाल और राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें