गेहड़वीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की नघ्यार पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान अनु कुमारी ने कहा है कि विकास और जनसेवा के लिए पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करना उनका पहला कर्तव्य होगा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित किया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने जीत का श्रेय पंचायत की जनता को दिया और उनका आभार व्यक्त किया। प्रधान के लिए अनु कुमारी ने 1022 मत प्राप्त किए। उनकी प्रतिद्वंद्वी मीनाक्षी को 701 मत मिले। अनु कुमारी ने 321 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। संवाद