फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दड़याणा में बारिश से गिर गया मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत औहर के गांव दडय़ाणा में भारी बारिश ने एक परिवार के सिर से छत छीन ली। गरीब परिवार से संबंध रखने वाला सीताराम आसमान के नीचे रातें काटने को मजबूर हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दडय़ाणा के सीताराम पुत्र महन्तु राम के दो कमरे के मकान का बरसात में होने वाली बारिश से कुछ हिस्सा गिर गया तथा बाकी बचे मकान में दरारें आ गई। गनीमत यह रही कि घर के अंदर कोई नहीं था। घरवाले बाहर खेत में काम कर रहे थे। सीताराम गरीब परिवार से संबंध रखता है तथा मेहनत मजदूरी करके अपना और परिवार का पालन पोषण कर रहा है। हलका पटवारी अमरपुर रमेश कुमार ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। कहा कि अभी नुकसान का आकलन किया जाना है। ग्राम पंचायत प्रधान प्रेमलता ठाकुर उपप्रधान रणजीत सिंह व अन्य पंचायत सदस्यों ने मुआवजा देने की सरकार से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें