फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह बंद रहेंगी अस्पतालाें की अाेपीडी

Sun, 16 Aug 2015 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला जिला के सुन्नी में महिला चिकित्सक के साथ हुई मारपीट के विरोध में सोमवार से डॉक्टर दो घंटे की हड़ताल पर रहेेंगे। पेन डाउन हड़ताल के तहत हर रोज डॉक्टर सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक मरीजों का उपचार नहीं करेेंगे। इस वजह से जिला भर से इलाज के लिए अस्पतालों में आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते उनकी मांगों को नहीं माना गया तो 24 अगस्त से वह सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्ज एसोसिएशन के आह्वान पर चिकित्सकों हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। शिमला के सुन्नी में महिला चिकित्सक के साथ हुई मारपीट की घटना में किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से चिकित्सक नाराज हैं। डा. सतीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। संगठन के महासचिव डा. पंकज शर्मा ने बताया कि जिला संघ ने प्रदेश एसोसिएशन के आह्वान पर 17 अगस्त से हर रोज सुबह 2 घंटे साढ़े नौ बजे से 11.30 बजे तक सभी चिकित्सक पेन डाउन हड़ताल करेंगे। उन्होंने बताया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे 24 अगस्त से सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। यही नहीं इस संदर्भ में किसी प्रकार की कार्रवाई न होने पर चिकित्सक 1 सितंबर से सामूहिक त्यागपत्र दे देंगे। उन्होंने बताया कि शिमला के सुन्नी में कार्यरत महिला चिकित्सक के साथ कुछ लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार करने के साथ मारपीट भी की गई थी। लेकिन, हैरानी की बात है कि इस संदर्भ में पुलिस द्वारा अभी तक दोषी लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। उन्होंने बताया कि चिकित्सक दिन-रात मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। कुछ गुंडा तत्वों द्वारा चिकित्सकों के साथ की जाने वाली इस प्रकार घटना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने सरकार से इस मामले पर ठोस कार्रवाई करते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें