सफाई मित्र को सम्मानित करते कार्यालय अधीक्षक रामपुर। संवाद
रामपुर बुशहर।
डाक मंडल रामपुर में स्वच्छता स्पेशल कैंपेन-6 के तहत शुक्रवार को स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यालय अधीक्षक रामपुर डाक मंडल दिनेश ने सफाई मित्रों के कार्यों की सराहना की। स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाए रखने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र अपने परिश्रम, समर्पण से कार्यस्थलों और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके प्रयासों से न केवल स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होती है, बल्कि लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा मिलती है।