फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में लोगों ने जमकर उड़ाया गुलाल, डीजे की धुनों पर थिरके युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बच्चों ने जमकर मारी पिचकारी, महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों ने भी जमाया रंग
विज्ञापन

-सदर के एसडीएम अभिषेक गर्ग ने रौड़ा में युवाओं के साथ मनाई होली
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर में सोमवार को लोगों ने होली धूमधाम से मनाई। लोगों ने एक-दूसरे पर रंगों की खूब वर्षा की। सुबह से ही होली खेलने वाले युवाओं की टोलियां घरों से निकलकर चौराहों और सड़कों पर पहुंच गई थीं। रंग लगाने के बाद युवा डीजे की धुनों पर भी खूब थिरके। कई युवा टोलियों में दोपहिया वाहनों पर सवार होकर घूमते नजर आए। बच्चों ने भी पिचकारियों में रंग भरकर खूब मस्ती की, वहीं महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। महिलाओं ने टोलियां बनाकर एक-दूसरे को रंग लगाए। बिलासपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक होली पर्व की धूम रही। बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित खेल मैदान में डीजे की धुनों पर युवा खूब थिरके। इस दौरान एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को होली की बधाई दी। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय घुमारवीं छात्रावास में छात्राओं ने जमकर होली खेली और मिठाइयां बांटीं। इस दौरान छात्राओं ने डीजे पर खूब धमाल मचाया। छात्रावास वार्डन डॉ. रीता कुमारी और प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने सभी को होली की बधाई दी। साथ ही घुमारवीं, भगेड़, भराड़ी, कुठेड़ा, बरठीं, शाहतलाई, बरमाणा, पंजगाई, नम्होल, जुखाला, स्वारघाट, ऋषिकेश और झंडूता आदि क्षेत्रों में भी होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। गांव में लोगों ने नाच गाकर, हलवा और पकौड़ों का लंगर लगाकर और आपस में रंग लगाकर होली त्योहार मनाया। डॉ.आंबेडकर युवा मंडल और महिला मंडल बरड़ ने भी होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। युवा मंडल उपप्रधान विशाल ने बताया होली का त्योहार भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का प्रतीक है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें