फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्रीनयना देवी में संपन्न हुआ होला मोहल्ला मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी जी में होला मोहल्ला मेला धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। तीन दिन तक चले इस होला मोहल्ला मेले में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में सिख श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। इसके अलावा श्रीआनंदपुर साहिब में भी होला मोहल्ला मेला के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उनमें से ज्यादातर श्रद्धालु माता श्रीनयना देवी जी के दरबार में भी दर्शन करके अपने घरों को वापस गए। मंदिर न्यास पुलिस नगर परिषद, बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किए थे। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर और डीएसपी विक्रांत समय-समय पर कानून व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मेला शांति से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें