जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दयोथ में चल रहे एनएसएस शिविर में चौथे दिन स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाया। प्रवक्ता डॉ. प्रेमलाल शर्मा ने बताया कि स्वयंसेवियों ने चौथे दिन की शुरूआत प्रभात फेरी के साथ की।
इसके बाद सुबह बौद्धिक सेशन में आयुर्वेदिक डॉ सुरेंद्र कुमार ने स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी प्रेम सागर और उषा रानी के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भजून के परिसर की साफ-सफाई की और आसपास की झाड़ियों को काटा। प्लास्टिक और अन्य कचरे का निष्पादन किया गया।