फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उच्च विद्यालय बाड़ी मझेडवां ने निकाली नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली

Thu, 18 Dec 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बाड़ी मझेडवां में नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली निकालते हुए लोग। स्रोत: जागरूक पाठक।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय बाड़ी मझेडवां ने ग्राम पंचायत और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नशे के विरुद्ध एक जागरूकता रैली निकाली।
इस रैली में स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों, महिला मंडल और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। ग्राम पंचायत प्रधान पंकज चंदेल ने बच्चों और युवाओं से कहा कि नशा समाज के लिए एक अभिशाप है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह न केवल स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि दूसरों को भी इस बुरी आदत से बचाने के लिए प्रेरित करें। स्वास्थ्य शिक्षिका मंजू बाला ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किस प्रकार नशा शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से व्यक्ति और उसके परिवार को बर्बाद कर देता है। रैली में स्कूल के मुख्याध्यापक रमेश धीमान, शशि किरण, बबीता धर्मानी, अनुराग शर्मा, महिला मंडल प्रधान सपना, संतोष, वार्ड सदस्य सुनीता, पुष्पा, मनीषा, मीरा सहित कई स्थानीय ग्रामीणों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें