दकड़ी चौक पर कार के टकराने से टूटा चौराहा
घुमारवीं(बिलासपुर) । घुमारवीं के दकड़ी चौक पर बने एक चौराहे से सोमवार देर शाम को गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चौराहा टूट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। लेकिन गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और डिक्की में रखा सामान बाहर बिखर गया। गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज जारी है। घायल व्यक्तियों की पहचान राकेश कुमार पुत्र प्रकाश, निवासी नमलाख भोरंज और जितेंद्र पुत्र प्रीतम, गांव नालटा जिला मंडी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी चंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।