फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री कर रहे फार्मा उद्योग का संरक्षण : परवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-दवाइयों की गुणवत्ता पर उठ रहे लगातार प्रश्र
विज्ञापन

-स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर पलटवार


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश में बनाई जा रही दवाइयों की गुणवत्ता पर अप्रत्याशित रूप से बार-बार प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री इस सारी अव्यवस्था पर रोक लगाने का प्रयास करने की बजाए फार्मा उद्योग की वकालत कर उन्हें संरक्षण देने का प्रयास कर रहे हैं। यह बात साम्यवादी दल के नेता अधिवक्ता परवेश चंदेल ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि प्रदेश के फार्मा उद्योग को तथ्य जाने बिना बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उनका यह कहना कि कम गुणवत्ता वाली दवाइयों की दर केवल एक प्रतिशत है, हैरान करने वाला है। यह एक प्रकार से कथित अपराधी दवा निर्माताओं की खुली वकालत करने के समान है। यह उन लोगों से खिलवाड़ है जो कम गुणवत्ता वाली दवाइयों का प्रयोग कर उनका शिकार हो जाते हैं या लाखों रुपये खर्च कर अपने रोग को सदा के लिए बिगाड़ कर पीड़ा झेलने को विवश हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि गलत दवा बनाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें