संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभागार बिलासपुर में प्रयास संस्था की ओर से आयोजित शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर रक्तचाप, शुगर, जोड़ों के दर्द की जांच की गई। साथ ही रक्त के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच भी की गई। इसके अलावा निशुल्क परामर्श और दवाइयां भी वितरित कीं। प्रयास संस्था की और से डॉ. रविकांत डोगरा, लैब तकनीशियन जोगेंद्र सिंह, सदर समन्वयक कर्ण चंदेल का विशेष सहयोग रहा। सभा के प्रधान रत्नलाल शर्मा ने प्रयास संस्था धन्यवाद करते हुए बताया कि वरिष्ठ नागरिक सभा गैर राजनीतिक संस्था है जो व्यासपुर की समस्याओं के समाधान और जनकल्याण के लिए कार्य करती है। इस अवसर पर संस्था के मुख्य संरक्षक प्रकाश गर्ग, कमांडेंट सुरेंद्र शर्मा, ओंकार कपिल, इंदिरा कपिल, केएल कपिल, राजपाल कपिल, सुशील पुंडीर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।