फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिविर में 618 लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठेड़ा में चेतना संस्था और ह्यूमिनिटी फर्स्ट ने लगाया कैंसर जांच स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के कस्बा कुठेड़ा में रविवार को चेतना संस्था, भाजपा सदर मंडल और ह्यूमिनिटी फर्स्ट के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क कैंसर जांच शिविर लगाया गया। शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड़ा के निकट लगाया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि हरीश नड्डा और त्रिलोक जमवाल ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समय पर जांच से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो पाता है। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. शिस्टा नड्डा और डॉ. सितांशु बसु ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों की आवश्यकता पर जोर दिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लोगों के नेत्र, चर्म रोग, शिशु रोग, नाक-कान-गला, हड्डी रोग और दांत रोग की निशुल्क जांच की। साथ ही आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। करीब 618 लोगों ने इस शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस मौके पर घुमारवीं के पूर्व विधायक राजेंद्र गर्ग, निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष विमला देवी, मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, शिवा ग्रुप के चेयरमैन पुरुषोत्तम, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष उर्मिला कौशल, अमरनाथ, धीमान, बीडीसी उपाध्यक्ष सतीश कुमार, निवर्तमान प्रधान ज्योति प्रकाश और समाजसेवी नयना देवी गो सदन के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें