घुमारवीं (बिलासपुर)। उपस्वास्थ्य केंद्र डंगार की प्रभारी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मंजुला शर्मा ने बताया कि गांव हरितल्यानगर को कोरोना केस आने पर हॉट स्पॉट कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इलाके में पुलिस द्वारा पूरी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि 78 लोगों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए गए। इन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला भेजा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को कोरोना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। बताया कि यदि किसी को खांसी, बुखार, जुकाम के लक्षण हों या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बिना देरी अपना कोरोना टेस्ट करवाएं। कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाकर रखें। मास्क का प्रयोग करें और कुछ भी खाने से पहले हाथों को साबुन से साफ धोएं। सैंपल लेने वाली टीम में डॉ अमित, सोमनाथ और आशा कार्यकर्ता सुनीता धीमान, रेखा देवी, सपना देवी शामिल रहे।