फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने कोविड केयर सेंटर के मरीजों का फोन पर पूछा हालचाल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुुमारवीं (बिलासपुर)। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कोविड केयर सेंटर में दाखिल कोरोना मरीजों का हालचाल जाना। गर्ग ने मोबाइल पर कोविड केयर सेंटर में दाखिल मरीजों से बातचीत की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और कहा कि कोविड केयर सेंटर में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। कोविड केयर सेंटर में साफ-सफाई व भोजन की जानकारी भी मरीजों से ली। गर्ग ने घरों में भी रखे गए कोरोना मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे जाना। गर्ग ने प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार कठोर व प्रभावशाली कदम उठा रही है। प्रदेश में महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं निगरानी कर रहे हैं। समय-समय पर इस संबंध में आवश्यक निर्णय लिए जा रहे हैं ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि अब किसी भी कार्यक्रम में लोगों के शामिल होने की अधिकतम सीमा 50 निर्धारित की गई है। सरकार के निर्णयों का सभी को कढ़ाई से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें