फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दधोल चौक पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक व्यक्ति, दो महिलाओं को आई मामूली चोट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी क्षेत्र के शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर दधोल चौक के समीप दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार में सवार एक व्यक्ति व दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर तीनों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

कार चालक गुरमेल सिंह ने बताया कि वह जसुर से शिमला जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी में उनकी पत्नी और तीन बच्चे सवार थे। जैसे ही वह दधोल चौक के समीप पहुंचे विपरीत दिशा से आ रही कार से अचानक टक्कर हो गई। हादसे के दौरान दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रत हुई हैं। इस दौरान एक कार में सवार विपन कुमार, प्रवीण कुमारी व मनीषा राणा को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को घुमारवी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई थी। दोनों पक्षों का आपस में समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें