फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तरसुह पंचायत में बिना अनुमति नहीं लगा सकेंगे फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत ने सर्वसम्मति से पारित किया प्रस्ताव, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत तरसुह में फेरी लगाने वालों को लेकर पंचायत ने सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पंचायत क्षेत्र में फेरी लगाने से पहले पंचायत से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। पंचायत के अनुसार कोई भी व्यक्ति क्षेत्र में फेरी का कार्य करना चाहता है तो उसे पहले पंचायत से अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति फेरी लगाते हुए पाए जाने पर पंचायत की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पंचायत प्रधान नीलम ने कहा कि क्षेत्र में फेरी लगाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखने और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। पंचायत ने स्पष्ट किया कि निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें