फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

विज्ञापन
बिलासपुर के डियारा सेक्टर में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित जन्मोत्सव पर प्रसाद ग्रहण क
विज्ञापन
-प्राचीन हनुमान मंदिर डियारा में सुंदरकांड का हुआ आयोजन
विज्ञापन

-श्रद्धालुओं के लिए लगाया किया गया भंडारे का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले भर में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने विभिन्न कार्यक्रम और भंडारों का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन यज्ञ, हनुमान चालीसा और भजन-कीर्तन किया गया। शहर के डियारा सेक्टर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। लोगों ने कतारों में खड़े होकर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हनुमान मंदिर सामुदायिक भवन एवं निर्माण समिति बिलासपुर की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर विशेष रूप से सदर के पूर्व विधायक सुभाष ठाकुर मौजूद रहे। समिति के सचिव अजय चंदेल ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समिति के प्रधान अनिल वात्सायन और उपप्रधान राज कुमार राय ने बताया कि मंगलवार को पूरे बिलासपुर शहर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम रही। सुबह आठ बजे से हवन कार्यक्रम शुरू हो गया। इसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और विश्व शांति की कामना की। सुबह नौ बजे से सामूहिक सुंदरकांड का शुभारंभ हुआ। श्रोताओं ने इसका खूब आनंद उठाया। सुंदर कांड की समाप्ति के बाद पूर्णाहुति हुई और प्रसाद वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें फ्रूट चाट, कॉफी, आलू टिक्की, जलेबी और आइसक्रीम का भंडारा लगाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद चने भटूरे आदि का भंडारा भी शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। वहीं दिन भर पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। ग्राम पंचायत बैहनाजट्टा के प्राचीन हनुमान मंदिर में मालपुड़े का भंडारा लगाया गया। यह लंगर पूरा दिन चला। मंदिर कमेटी के प्रधान सरवन ने बताया कि मालपुड़े की तैयारी रात से ही शुरू की गई। इस दौरान लोगों को मालपुड़े बांटे गए। लोगों के सहयोग से यह कार्य किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, पूर्व नप अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, बंदला पंचायत के प्रधान सतीश ठाकुर, हर्ष मेहता, पंकज ठाकुर और समिति के सदस्य मौजूद रहे।

बिलासपुर के डियारा सेक्टर में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित जन्मोत्सव पर प्रसाद ग्रहण क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें