फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पनोह में गुग्गा मेले की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद उपाध्यक्ष ने मंदिर परिसर में दीवार निर्माण के लिए दिए डेढ़ लाख रुपये
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य ने भी शेड के लिए दिए एक लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत पनोह के गांव पनोह स्थित गुग्गा मंदिर में रविवार को गुग्गा मेले का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रमिला चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान महिला मंडल सनौर, पनोह और रोहिन की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस असवर पर प्रमिला चंदेल ने मंदिर परिसर में दीवार निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया। गुग्गा कमेटी के प्रधान कैप्टन सुरजीत सिंह कंवर ने मंदिर की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाते हुए विकास और सौंदर्यीकरण की मांग रखी। इसके अलावा जिला परिषद सदस्य बांमटा वार्ड सपना कुमारी ने मंदिर परिसर में शेड निर्माण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान विमला देवी, उप प्रधान सुभाष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य कौशल्या देवी, मंडली प्रमुख रामदास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें