फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 2016 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों के एरियर भुगतान पर सरकार का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं में हुई हिमाचल पेंशनर फेडरेशन बिलासपुर इकाई की बैठक, लंबित डीए व मेडिकल बिलों के शीघ्र भुगतान की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन बिलासपुर इकाई की बैठक सोमवार को बरठीं स्थित नवदुर्गा माता मंदिर खरोटा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान सदा राम शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से वर्ष 2016 से पहले सेवानिवृत्त सभी पेंशनरों के संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान जुलाई माह की पेंशन के साथ किए जाने पर फेडरेशन ने सरकार का आभार जताया है। बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान अमरनाथ धीमान सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को जुलाई में एरियर देने की घोषणा की है। इसकी अधिसूचना शीघ्र जारी की जाए, ताकि पात्र पेंशनरों को संशोधित वेतनमान के एरियर का लाभ समय पर मिल सके। मुख्य सलाहकार राजकुमार शर्मा ने कहा कि पेंशनरों का 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देय हो चुका है। उन्होंने सरकार से लंबित डीए की किस्तों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। बैठक में मेडिकल प्रतिपूर्ति बिलों के लंबित भुगतान पर भी चिंता जताई गई। सदस्यों ने कहा कि गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए पेंशनरों को कर्ज लेना पड़ता है, इसलिए मेडिकल बिलों का भुगतान दो से तीन माह के भीतर सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बैठक में वरिष्ठ उप प्रधान अनिल गौतम, सचिव बीडी शर्मा, महासचिव चमन लाल शर्मा, विजय वशिष्ठ, सोमदेव नड्डा, नरेश सहोड़, सुखदेव वशिष्ठ, करमचंद चंदेल, यशपाल पटियाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें