संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में व्यास इको क्लब ने एकत्रित 5 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान रघुनाथपुरा को सौंप दिया। पाठशाला की व्यास इको क्लब प्रभारी टीजीटी विज्ञान कंचन बाला ने बताया कि व्यास इको क्लब के समस्त विद्यार्थियों ने सिंगल उपयोग प्लास्टिक एक से 20 मई तक इकट्ठा किया था। कुल एकत्रित 5 किलो प्लास्टिक 22 मई को ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा को सौंप दिया गया। इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा ताकि पाठशाला के आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा बनाए रखने के साथ पाठशाला के बच्चों मे सफाई के प्रति जागरूकता बनी रहे। इस अवसर पर पाठशाला के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।