फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसंड औद्योगिक क्षेत्र के लिए सरकार ने नहीं दिया बजट : जरनैल सिंह

विज्ञापन
झंडूता में आयोजित पत्रकार वार्ता में बातचीत करते जिला परिषद सदस्य जरनैल सिंह। संवाद
विज्ञापन
भाजपा नेता ने युवाओं को रोजगार देने के दावे पर भी उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला परिषद के रोहल वार्ड से सदस्य एवं भाजपा झंडूता मंडल मीडिया प्रभारी जरनैल सिंह ने गेहड़वीं के बरसंड में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र को लेकर प्रदेश सरकार पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। शनिवार को भाजपा झंडूता कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को घरद्वार के पास रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से तत्कालीन भाजपा सरकार में विधायक जीतराम कटवाल ने औद्योगिक क्षेत्र की योजना पर काम शुरू करवाया था, लेकिन चार साल में इसके लिए बजट उपलब्ध नहीं करवाया गया। जरनैल सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में बरसंड में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। इसके लिए 2.77 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से वर्ष 2022 में एफसीए क्लीयरेंस मिली। मार्च 2022 में क्षतिपूरक वनीकरण के लिए करीब 37.07 लाख रुपये वन विभाग को जारी किए गए। उन्होंने कहा कि फरवरी 2023 में चयनित भूमि उद्योग विभाग को स्वीकृत की गई। सितंबर 2023 में मूलभूत सुविधाओं और अन्य कार्यों के लिए 6.67 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार हुआ, लेकिन इसके बाद काम आगे नहीं बढ़ा। चयनित भूमि से पेड़ों की कटाई तक नहीं हो सकी है। जरनैल सिंह ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक जीतराम कटवाल ने भी मामला उठाया था। उन्होंने सवाल किया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के दावे कर रही है, लेकिन बरसंड औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति जमीनी हकीकत सामने ला रही है। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला सचिव दिनेश चंदेल और मंडल कार्यालय सचिव कैप्टन हरबंस लाल भभौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें