फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हैंडबाल में स्वर्ण पदक विजेता मोरसिंघी स्कूल की खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों को हिमाचली टोपी व स्मृतिचिह्न देकर किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। अंडर-19 हैंडबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोरसिंघी की टीम का जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही विजेता खिलाड़ी विद्यालय पहुंचीं, प्रधानाचार्य अनीता कुमारी, एसएमसी प्रधान राजपाल, स्टाफ सहित विद्यार्थियों ने तालियों, पुष्पवर्षा और नारों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से टीम कोच स्नेह लता राजपूत, टीम मैनेजर जगदीश कुमार, पीईटी दिनेश कुमार को पारंपरिक हिमाचली टोपी और मफलर भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों कप्तान शिवानी ठाकुर, शिक्षा, रिद्धिमा, कनिष्का, आस्था, जैतिका, आरुषि, सोनिया, शाइन, पायल महाजन, पायल ठाकुर, रिदम, नेहा और महिमा को स्मृतिचिह्न और मफलर देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों और विद्यालय स्टाफ के लिए सामूहिक लंच का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनीता कुमारी ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। एसएमसी प्रधान राजपाल ने भी खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और टीम भावना की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें