फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टा में बालिका दिवस पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को पंचायत घर पट्टा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तहसीलदार घुमारवीं बबीता धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से बालिकाओं से संबंधित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बालिका शिक्षा, सशक्तिकरण और समान अधिकारों को लेकर प्रभावशाली संदेश दिया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी गीत व अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया। बबीता धीमान ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के अधिकार केवल कानून तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि उन्हें व्यवहार में भी अपनाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली होनहार छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर बाल विकास परियोजना अधिकारी घुमारवीं रंजना शर्मा, शैली गुलरिया, नीलम डोगरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें