फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं ने सदर को हरा जीती कबड्डी की ट्रॉफी

Sun, 08 Oct 2023 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और प्राथमिक केंद्र स्कूल जकातखाना में जिला स्तरीय स्कूली अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ी विभिन्न खेलों में दमखम दिखा रहे है। खेलों के दूसरे दिन जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बी डी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच खंड घुमारवीं और सदर के बीच हुआ। जिसमें घुमारवीं ने सदर खंड को 25-6 से मात दी। वॉलीबाल प्रतियोगिता में खंड सदर और घुमारवीं- 2 के बीच मैच हुआ। इसमें घुमारवीं- 2 ने सदर को 2-0 से हराया। लड़कों की 50 मीटर दौड़ में शिक्षा खंड सदर के सुमित ने पहला और झंडूता के हेमंत ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की 50 मीटर दौड़ में झंडूता की दीक्षा ने पहला और घुमारवीं की प्रियंका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में शिक्षा खंड नयनादेवी जी के मनीष ने पहला और सदर के मोहित ने दूसरे स्थान हासिल किया। लड़कों की लंबी कूद प्रतियोगिता में सदर के सुमित ने पहला और स्वारघाट के विक्रम ने दूसरे स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की लंबी कूद में घुमारवीं की सना ने स्थान और श्री नयनादेवी जी की परी ने दूसरे स्थान हासिल किया। बच्चों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिक्षा खंड झंडूता के अर्णव और वैष्णवी की टीम ने पहला और घुमारवीं के कोमल और दक्ष की टीम दूसरे स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एआईपीटीएफ काउंसलर बांके बिहारी चंदेल, जिला पीटीएफ अध्यक्ष रमेश शर्मा, राकेश पटियाल, होशियार सिंह ठाकुर, नरेश राणा, जोगिंदर पाल, अनिल शर्मा, राजेन्द्र चौधरी, रणजीत सिंह ठाकुर, जय पाल, किशोरी लाल जसवंत सिंह बलबीर सिंह, रमेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें