फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया स्वच्छ भारत दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी बिलासपुर में स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार गौतम ने की।
उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता की महत्ता और उसके संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उसके बाद विद्यार्थियों ने परिसर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इसमें कचरा उठाने, पौधरोपण करने और स्वच्छता पर पोस्टर बनाने जैसी गतिविधियां शामिल थीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वच्छता पर निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि वह अपने संस्थान और उसके आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस दिन का उद्देश्य न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देना था, बल्कि विद्यार्थियों में सामूहिक जिम्मेदारी और नागरिक भावना को भी विकसित करना था। उन्होंने सभी से अपील कि वह स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण में हम सबका योगदान आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें