बुखार पीड़ित 53 मरीजों को दवाएं दीं
खजुरिया (रामपुर)। थाना क्षेत्र के अहरो गांव में रविवार की छुट्टी में भी स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को स्वस्थ्य कैंप लगाकर बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच कर उनके लिए दवाइयां वितरण की गईं। अहरो गांव में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम के डॉक्टर ऋषिपाल, सत्यम और नीलम ने अहरो गांव पहुंचकर पंचायतघर में कैंप लगाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे दिन कैंप लगाकर बुखार से पीड़ित 53 मरीजों की जांचें कर दवाईयां वितरण कीं और बुखार से पीड़ित 10 लोगों की ब्लड सैंपल लिए। ग्रामीणों का कहना है कि चिकित्सक की टीम अहरो गांव में बुखार के मरीजों को लेकर बहुत परेशान है। उन्होंने रविवार को छुट्टी के दिन भी अहरो गांव में पहुंचकर कैम्प लगाकर बुखार से पीड़ित मरीजों की पूरी देखभाल की।